विविध

Bathinda : 6 चिटि्ठयों में मिली 10 जगह बम धमाकों की धमकी

पंजाब के बठिंडा जिले में 7 जून को बम धमाके करने की धमकी मिली है। राजनीतिक नेताओं, अफसरों और व्यापारियों को भेजी गई 6 चिटि्ठयों में इसका जिक्र किया गया है। भेजी गई चिटि्ठयों में एक कॉपी असली है बाकी फोटो कॉपी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी गुरनीत खुराना ने जिले के थानों को हाई अलर्ट कर दिया है। हरेक इलाका, गाड़ी चेक करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध चीज मिलने पर तुंरत पुलिस को सूचना दें। एसएसपी के अनुसार, पोस्टमैन के जरिए चिटि्ठयां मिली हैं। इसमें यह भी लिखा है कि सामान पहुंचा दिया गया है। बठिंडा को अब भगवान ही बचा सकता है। कोई रोक सकता है तो रोक ले।

Patiala हाईटेक बस स्टैंड से रोजाना चलेंगी 1500 बसें

पटियाला: मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पटियाला में हाईटेक बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है। इसके निर्माण पर करीब 61 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस बस स्टैंड से रोजाना 1500 बसें चलेंगी। यहां लिफ्ट और लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है। बस स्टैंड पर 41 बस काउंटर और 4 लिफ्ट लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। इस बस स्टैंड में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं और बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पहली मंजिल पर 3 शोरूम, 2 फूड कोर्ट और पूछताछ ऑफिस है, जबकि दूसरी मंजिल पर 2 विश्राम करने के कमरे, एक कॉमर्शियल शोरूम और एक लॉकर हैं। मुख्यमंत्री मान ने यह भी घोषणा की कि राज्य में अन्य बस स्टैंडों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सीएम मान ने बताया कि लोगों ने बिजली के बिल कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वोट दिया है। हम जालंधर में एक कैबिनेट मीटिंग करेंगे और उसमें लोगों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।’

Patiala : गुरुद्वारा साहिब में सरोवर के पास महिला को मारी गोली

गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला सरोवर के पास शराब पी रही थी। मामला रविवार रात 10 बजे का है। घटना में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान निर्मलजीत सिंह के तौर पर हुई है जोकि पटियाला में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पास लाइसेंसी हथियार था। मामले की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण्रू शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है। घायल सेवादार सागर खतरे से बाहर है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

जीत के बाद सुशील रिंकू पहुंचे दिल्ली, सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से लिया आशीर्वाद

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू ने दिल्ली में सीएम भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल से आशीर्वाद लिया। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की। जालंधर से सांसद चुने गए सुशील रिंकू 11 बजे मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर जाकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का भी पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे रिंकू ने पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में अब सुशील कुमार रिंकू आप की आवाज़ बनाकर लोकसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।वह पंजाब की आवाज बनकर लोकसभा गूजेंगे।

DGP प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर

केंद्र सरकार ने DGP प्रवीण सूद को CBI का डायरेक्टर बनाने पर मुहर लगा दी है। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद अब CBI की कमान संभालेंगे। वर्तमान में प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी हैं। वह सीबीआई के डायरेक्दोटर पद पर दो वर्ष यानी 31 मई 2025 तक जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि वर्तमान में सीबीआई के डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल हैं। उनका कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने जा रहा है। शनिवार को हुई सलेक्शन कमेटी की बैठक ने यह फैसला लिया। शनिवार को हुई थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में तीन नाम फाइनल हुए थे जिसमें डीजीपी सुधीर सक्सेना और सीनियर आईपीएस ताज हासन का नाम शामिल था। वहीं रविवार को प्रवीण सूद के नाम पर मुहर लगी है। कहा जा रहा है कि तीनों में सूद सबसे वरिष्ठ थे।
सीबीआई के डायरेक्टर के पद के लिए नियुक्ति करने का फैसला समिति द्वारा किया जाता है। इस समिति में प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जैसे दिग्गज शामिल होते हैं। गाैरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रवीण सूद को नालायक कहा था। कहा था कि डीजीपी नालायक है, जो कि इस पद के लायक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि डीजीपी भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम करते है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Karnataka Election 2023 : कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया, भाजपा ने मानी हार

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। भाजपा ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस 127, भाजपा 62, जेडीएस 22 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस को बहुमत 113 के आंकड़े से 14 सीट ज्यादा मिलती दिख रही है। अब तक 9 सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं। कांग्रेस 6 और 3 पर भाजपा को जीत मिली है। पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना। पार्टी को मुझ पर भरोसा था। गौरतलब है कि राज्य में 38 साल से हर बार सत्ता परिवहन होता ही है।

New Delhi के कपूरथला हाउस में राघव चड्‌ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई आज


आप नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज सगाई होने जा रही है। समारोह नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया जा रहा है। सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं। हॉलीवुड फेस बन चुकी प्रियंका के बाद अब बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्ही की डिजाइन की गई ड्रेस को पहनने वाली हैं। दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे।कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी पार्टी में नजर आएंगे।

Gyanvapi Mosque Case: ‘शिवलिंग’ के साइंटिफिक सर्वे की याचिका HC ने की स्वीकार

नई दिल्ली।इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को परिसर में साइंटिफिक सर्वे करने की अनुमति दे दी है। संरचना को कोई नुकसान न पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया है। एएसआई की ओर से वाराणसी में मस्जिद परिसर के अंदर कथित रूप से पाए गए शिवलिंग की आयु का पता लगाने के तरीकों पर अपनी राय निर्दिष्ट करते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच और साइंटिफिक सर्वे की मांग को लेकर दाखिल याचिका स्वीकार कर ली है। लाइव लॉ वेबसाइट के अनुसार एएसआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिवलिंग की प्रत्यक्ष डेटिंग संभव नहीं है और उम्र का पता केवल उन सामग्रियों की प्रॉक्सी डेटिंग से लगाया जा सकता है जो सीधे शिवलिंग की स्थापना से संबंधित हो सकते हैं। इस मामले में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट पेश की थी। हिंदू पक्ष की महिलाओं की तरफ से याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में जिला जज के आदेश को चुनौती दी गई थी। पिछले साल मई में कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान मस्जिद के वजूखाने से शिवलिंग बरामद हुआ था।

एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

कर्नाटक विधानसभा के मतदाता अपना मत दे चुके हैं। उन्होंने किसे अपना सरपरस्त चुना है, ये 13 मई के परिणामों में स्पष्ट हो जाएगा। अब सियासी गलियारों में कौन सरकार बनाएगा जैसे मुद्दों पर चर्चाएं गर्म हैं। जाहिर है भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल्स की बात करें तो 10 में से 5 एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। जबकि 4 पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। एक पोल भाजपा को बहुमत दे रहा है। वहीं 5 सर्वे जेडीएस को किंगमेकर बता रहे हैं।

Pakistan : अदालत ने इमरान खान की गिरफ्तारी को सही ठहराया

पाकिस्तान में इन दिनों अंर्तकलह देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हर जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार रात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी करते समय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने अर्धसैनिक रेंजरों द्वारा गिरफ्तारी का संज्ञान लिया। आईजी अकबर नासिर खान विधिवत अदालत में पेश हुए और कहा कि खान को और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार किया है। खान के वकील फैसल चौधरी ने अदालत को बताया कि ‘पीटीआई’ प्रमुख जब अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अदालत के अंदर मौजूद थे, तब उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। खान के एक अन्य वकील बैरिस्टर गौहर खान ने दावा किया कि गिरफ्तारी के दौरान खान के सिर पर लोहे की छड़ से वार किया गया। साथ ही उनके पैर में चोट लग गई।

इसे भी पढ़ें: Pakistan : इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा, धारा 144 लागू