Karnataka Election 2023 : कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया, भाजपा ने मानी हार

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। भाजपा ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस 127, भाजपा 62, जेडीएस 22 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस को बहुमत 113 के आंकड़े से 14 सीट ज्यादा मिलती दिख रही है। अब तक 9 सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं। कांग्रेस 6 और 3 पर भाजपा को जीत मिली है। पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना। पार्टी को मुझ पर भरोसा था। गौरतलब है कि राज्य में 38 साल से हर बार सत्ता परिवहन होता ही है।

Tags: , ,

Comments are closed.