Patiala : गुरुद्वारा साहिब में सरोवर के पास महिला को मारी गोली

गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला सरोवर के पास शराब पी रही थी। मामला रविवार रात 10 बजे का है। घटना में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान निर्मलजीत सिंह के तौर पर हुई है जोकि पटियाला में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पास लाइसेंसी हथियार था। मामले की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण्रू शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है। घायल सेवादार सागर खतरे से बाहर है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags: ,

Comments are closed.