संस्कृति

हरेला पर्व : हिलाँस मंच ने छठ पूजा पार्क में लगाए पौधे

उत्तराखंड हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच ने एकता नगर के छठ पूजा पार्क में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। कार्यक्रम में एकता नगर वेलफेयर और छठ पूजा पार्क समिति ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्यों ने मंच के कार्यों को सराहा और भविष्य में भी भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया।

गुरु दर्शन से निहाल हुए भक्तजन

फोर्ट पटियाला पैलेस में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भक्तजनों ने गुरु दर्शन पाए। संत सतपाल महाराज का आगमन हुआ तो पंडाल जयकारों से गूंज उठा। भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।

CharDham Yata 2023 : 26 तीर्थ यात्रियों ने गंवाई जान, सेहत का जरूर रखें ख्याल

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 शुरू हो चुकी हैं। भक्त लगातार दर्शनों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। लेकिन ये बात भी सत्य है कि चारधाम यात्रा इतनी भी आसान नहीं है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री सहित चारों धामों में दर्शन के दौरान 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ज्यादातर यात्री 60 से ज्यादा उम्र के थे। ऐसे में यात्रा पर जाने से पहले सेहत का जरूर ख्याल कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। एमपी, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान आदि राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्री सतर्क रहें। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार सरकार ने 55 से अधिक उम्र के लोगों के लिए बीमारी की जानकारी देने के साथ ही स्क्रीनिंग फार्म भरना अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोल दिए गए थे।
हेल्थ स्क्रीनिंग फॉर्म में यात्री को नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, लम्बाई, वजन के अलावा रक्तचाप, अस्थमा, शूगर, हृदय रोग, सांस में तकलीफ और प्रेग्नेंसी की जानकारी देनी आवश्यक है। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चारों धाम समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। ऐसे में देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऊंचाई वाले इलाकों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से विशेषकर दिल, सांस और बुजुर्गों की परेशानी भी बढ़ जाती है।

बता दें कि केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के नए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है। खराब मौसम और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। धाम में दर्शन के लिए रोजाना 23 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
कम से कम सात दिन का टूर बनाएं।
कुछ दिनों तक लोग 30 घंटे तक टहलें या सैर पर निकलें।
यात्रा पर जाने से पहले रोज 10 मिनट सांस से जुड़े व्यायाम करें।
जरूरी दवाएं, स्वास्थ्य उपकरण और गर्म कपड़े साथ रखें।
चलने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
मौसम संबंध्जी और हेल्थ पोस्ट की जानकारी जरूर रखें।
यात्रा के दौरान कम से कम दो लीटर तरल पीएं और भरपूर पौष्टिक आहार भी लें।

बंगारस्यूं विकास समिति ने कराया श्री सुंदरकाण्ड पाठ

चंडीगढ़। बंगारस्यूं विकास समिति की ओर से गढ़वाल सभा भवन चंडीगढ़ में श्री सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित किया गया। पंडित हरीश शर्मा बाबुलकर ने प्रभु राम और बजरंगबली का गुणगान किया। उनके गाए भजनों पर भक्त खूब झूमे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार चंद्रमोहन ढौंडियाल द्वारा अनुवादित गढ़वलि रामायण के बारे में भी भक्तों को जानकारी दी गई। साहित्यकार के इस प्रयास को सभी ने खूब सराहा।

डोली में सवार होकर भक्तों से मिलने आईं मां काली

पटियाला।इन दिनों पटियाला जिले के खालसा नगर बी इलाके में मां काली की डोली भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भक्तजन मां का भरपूर आशीर्वाद लेकर अपनी झोलियां भर रहे हैं। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से जहां एक ओर श्रीमद्भगवत कथा करवाई जा रही है। वहीं पंडाल में भक्तजन मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उपासक सुशील बडौनी जी अपनी टीम सहित मां काली की सेवा में उपस्थित हैं। 26 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे मां काली की डोली नाभा रोड स्थित श्री नैना देवी मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद मां काली ने सेन्च्युरी इन्क्लेव सहित विभन्न स्थानों पर जाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार ने बताया कि इससे पहले 25 अप्रैल की शाम को कथा विराम के बाद मां काली ने भक्तों के बीच जाकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी ने मां का आशीर्वाद लिया। मनमोहक दृश्यों ने सभी को उत्तराखंड की यादों के झरोखों में उतरने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम 29 अप्रैल तक चलेगा।

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त भजनों पर खूब झूमे। कथा व्यास आदेश शास्त्री जी ने अपने मधुर कंठ से भागवत गीता का उच्चारण कर श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल सभा के पदाधिकारी विशेष तौर पर पहुंचकर प्रभु के चरणों में नतमस्तक हुए। इसके बाद आयोजकों की ओर से सभी गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद साहित्यकार चंद्रमोहन ढौंडियाल ने उनकी ओर से अनुवादित गढ़वलि सुंदरकांड पुस्तक पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार ने बखूबी किया। सभी भक्त प्रभु की आरती में शामिल हुए। उपासक श्री सुशील बडौनी जी मां काली की सेवा में उपस्थित रहे।

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था ने कराई श्रीमद्भागवत कथा

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की है। 23 अप्रैल 2023 को पहले दिन भादसों रोड स्थित श्री नैना देवी मंदिर से उत्तरांचल भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समस्त महिला कीर्तन मंडलियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। रोज सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक पूजन होगा। कथा व्यास श्री आदेश शास्त्री जी अपने मधुर कंठ से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का समापन 29 अप्रैल को होगा। इस दौरान उत्तराखंड के गंगोत्री से मां राज राजेश्वरी की डोली का आगमन भी होगा। देवी मां के उपासक श्री सुशील बडौनी भी विशेष तौर पर पहुंचेंगे। 29 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार एवं प्रधान मुलायम सिंह राणा ने दी।

मंदिर कमेटी एकता नगर सेवा समिति का श्री रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न

पटियाला। मंदिर कमेटी एकता नगर सेवा समिति (संचालित गढ़माऊं एकता एवं सेवा समिति) की ओर से आयोजित श्री रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न हो गया। शुक्रवार को समापन समारोह में सांसद परनीत कौर विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने जहां भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेका वहीं उत्तराखंडी प्रवासियों को उनकी ईमानदारी और मेहनत के लिए सराहा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्‌टू भी मौजूद रहे।
शुक्रवार 14 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद भक्तों के लिए प्रभु की रसोई का आयोजन किया गया, जो प्रभु इच्छा तक चलती रही। समारोह के अंत में उत्तराखंडी सभाओं के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए जहां आभार व्यक्त किया गया वहीं उन्हें सम्मानित भी किया गया।

भाषा संस्कृति बोलने व बर्तने से ही बचेगी: डॉ. जलन्धरी

अमृतसर। गढ़वाल सभा भवन कृष्णा नगर अमृतसर में ‘अपणि बोलि-अपणि भाषा’ जन जागरण अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह पंवार ने की। बैठक में गढ़वाली सभा कृष्णा नगर, उतराखण्डी गढ़वाली रामलीला कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। जनजागरण अभियान के लिए अमृतसर पहुंचने वाले सदस्यों में डॉ. बिहारीलाल जलन्धरी, चंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, बिनोद प्रसाद भट्ट शामिल थे।

गढ़वाली सभा के उप प्रधान अमर सिंह पंवार उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड में पंजाबी की तरह एक प्रतिनिधि भाषा की आवश्यकता है लेकिन राज्य गठन के बाद भी हम गढ़वाली कुमाऊँनी जौनसारी के फेर में फंसे हुए हैं। हमारा पूरा समाज एकजुट होने पर भी बंटा हुआ है। Read More

खालसा नगर-बी में श्री मद्भागवत् कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ 23 अप्रैल से

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से उत्तरांचल भवन, खालसा नगर-बी, भादसों रोड पटियाला में श्री मद्भागवत् कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 23 अप्रैल 2023 से 29 अप्रैल 2023 तक चलेगा। पहले दिन सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा की जाएगी जबकि सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रतिदिन पूजन होगा। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रतिदिन श्रद्धेय श्री आदेश शास्त्री जी कथा करेंगे। शनिवार, 29 अप्रैल 2023 को सुबह पूजन हवन के बाद 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कथा की जाएगी। अंत में सभी भक्तों के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा प्रारंभ होगा।