पटियाला। हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच, पटियाला की ओर से प्रभात परवाना हाल में स्वर्गीय ज्ञानदेव घनस्याली जी को समर्पित पुस्तक “स्मरणांजलि” के लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उत्तराखंडी लोकगायक एवं जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने अपने करकमलों से पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक घनस्याली जी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को समर्पित है।
पुस्तक का मुख्य संपादन बिजेंद्र रावत दगड़्या ने किया है, जबकि चंद्रमोहन ढौंडियाल ने सह-संपादक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच के प्रधान हरि सिंह भंडारी ने की। इस अवसर पर रघुवीर सिंह नेगी (देहरादून), पूर्व अध्यक्ष गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब तथा एडवोकेट मायाराम देवली (जींद), पूर्व प्रदेश महासचिव उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा पंजाब, वरिष्ठ समाजसेवी टंकी सिंह नेगी (देहरादून), गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब के संरक्षक इंजीनियर दया राम ढोंडीयाल (बठिंडा), वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम सिंह बागड़ी (पटियाला) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभात परवाना हाल में किया गया। यह कार्यक्रम मंच के प्रधान हरि सिंह भंडारी, संस्थापक धीरज सिंह रावत, सह-संस्थापक गोबिंद सिंह रावत, संरक्षक दिनेश सिंह चौहान, महासचिव जगदीश प्रसाद भारद्वाज के सफल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पटियाला की विभिन्न उत्तराखंडी सभाओं के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। मंच संचालन करते हुए महासचिव जगदीश प्रसाद भारद्वाज ने एक-एक कर सभी गणमान्य अतिथियों को स्व. घनस्याली जी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. ज्ञानदेव घनस्याली जैसे कर्मयोगी व्यक्तित्व पर लिखी गई यह पुस्तक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने घनस्याली जी के परिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि आज पटियाला में लेखक और साहित्यकारों के बीच अपने परम सखा बिजेंद्र रावत दगड़्या द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध धरती पर रह रहे उत्तराखंडी भाई-बहनों को एक सूत्र में पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन दगड़्या जी में वह आत्मीयता और संगठन क्षमता है जिससे देवभूमि के लोग एकजुट होकर अपनी संस्कृति और एकता का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे गुमनाम कर्मयोगियों पर चिंतन और लेखन करना एक विराट सोच का परिचायक है और ऐसे व्यक्तित्व पर लिखना वास्तव में वंदनीय कार्य है।
पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति को घनस्याली जी के प्रति समाज के स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडी समाज की एकता देखकर गहरा हर्ष व्यक्त किया और सभी के स्नेह व सम्मान के लिए आभार प्रकट किया।
हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक यादगार और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। यह समारोह न केवल पटियाला बल्कि पूरे देश में रह रहे उत्तराखंडी प्रवासियों के लिए प्रेरणादायी मील का पत्थर साबित हुआ। समारोह में स्व. ज्ञान देव घनस्याली जी का परिवार भी काशीपुर और दिल्ली से विशेष रूप से उपस्थित रहा। उनके भाई श्री संत राम जी ने भी अपने भाव व्यक्त किए। संस्था की ओर से स्व. ज्ञान देव जी के परिवार को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पटियाला के वरिष्ठ समाजसेवी एवं होटल व्यवसायी श्री मुलायम सिंह राणा, कला मंच के संस्थापक श्री धीरज सिंह रावत, अध्यक्ष श्री हरी सिंह भंडारी तथा महासचिव श्री जगदीश प्रसाद भारद्वाज को समाज और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “प्रथम स्व. ज्ञान देव घनस्याली स्मृति जन देवा सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्मृति ग्रंथ “समरांजलि” के लिए अपने संस्मरण भेजने वाले सभी सम्मानित सदस्यों को भी मंच की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें पुस्तक की एक-एक प्रति और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके सहयोग और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बन गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को समाज सेवा की भावना के प्रति और अधिक प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष श्री हरी सिंह भंडारी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. ज्ञान देव घनस्याली जी के आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित लोगों ने मंच को बधाई दी।
इस मौके पर संयोजक बीर सिंह सेनवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कठैत, संगठन सचिव गरीब सिंह रावत, ऑडिटर कैलाश भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र सिंह भंडारी, संदीप गुसाईं, मीडिया प्रभारी प्रमोद रावत, निर्देशक विनीता चौहान, सलाहकार कविता मेहरा, नंदी शाही, शीतल तड़ियाल, पूजा रावत, श्वेता तिवारी, सुषमा भारद्वाज, तुलसी मनराल एवं पुष्पा गोस्वामी मौजूद रहीं।
पटियाला:हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच (रजि.), पटियाला (पंजाब) द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में दिनांक 02 नवंबर 2025, दिन रविवार को माँ नन्दा देवी जागर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटियाला के पी.एल.डब्ल्यू. स्थित कम्युनिटी हॉल के पीछे दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री दर्शन फर्सवाण एवं लोकगायिका श्रीमती अंजलि खरे ने अपनी टीम सहित माँ नन्दा देवी जागर की मनमोहक प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में झूमने पर विवश कर दिया। श्री दर्शन फर्सवाण ने अपने सांस्कृतिक गीतों से भी पटियाला की धरती पर पहली बार ऐसा धमाल मचाया कि पूरा वातावरण उत्तराखंडी रंग में रंग गया। उपरोक्त वीडियो लिंक पर क्लिक कर आप पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
पटियाला। हिलाँस साँस्कृतिक कला मंच ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। प्रधान हरि सिंह भंडारी और महासचिव जगदीश प्रसाद ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली। मंच के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भरपूर सहयोग दिया। मंच के प्रवक्ता विश्वेश्वर प्रसाद शर्मा ने मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ग्रीन मैन अवार्डी भगवान दास जुनेजा ने पहला पौधा रोपित कर मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने हिलाँस साँस्कृतिक कला मंच की पूरी टीम को पौधरोपण अभियान चलाने के लिए सराहा और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इसके बाद मंच के प्रधान हरि सिंह भंडारी ने कहा कि मंच ने पौधरोपण अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी है और इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। मंच के महासचिव जगदीश प्रसाद ने कहा कि हम जिस समाज में रह रहे हैं उस समाज को हरा-भरा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए मंच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हरियाली को बढावा दे रहा है।
इस मौके पर मंच के संस्थापक सदस्य गोबिंद सिंह रावत, संरक्षक दिनेश सिंह चौहान, संयोजक बीर सिंह सेनवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंग कठैत, ऑडिटर कैलाश भट्ट, निर्देशक विनीता चौहान, उपनिर्देशक निशा भट्ट, मीडिया प्रभारी प्रमोद रावत, सलाकार कविता मेहरा, शीतल तड़ियाल, नंदी शाही, संगठन मंत्री गरीब सिंह रावत के अलावा मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पटियाला। गढ़वाल सभा पटियाला की ओर से विरक काॅलोनी स्थित सभा भवन के श्रीदेव सुमन सभागार में निरोगी जीवन कैंप लगाया गया है, जो 09 अगस्त 2024 से 18 अगस्त 2024 तक निरंतर चलेगा। यदि आप भी खुद को सेहतमंद रखने के इच्छुक हैं तो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मात्र 50 रुपए फीस देकर इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। कैंप में पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, पेट दर्द, पैरों का दर्द, सर दर्द, धरन, कोरी, गैस, कब्ज और गठिया का इलाज करवा सकते हैं।
गढ़वाल सभा भवन, विरक कॉलोनी पटियाला में आयोजित इस कैंप का गढ़वाल सभा के प्रधान गुरमीत नेगी ने निरीक्षण किया। इसके बाद हिलांस चैनल के माध्यम से उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ महासचिव गुणानंद, उत्तम सिंग बागड़ी, बिक्रम सिंह पुंडीर, भगवती प्रसाद डंगवाल, शूरवीर सिंह पवार एवं गब्बर सिंह रावत मौजूद रहे।
पटियाला। पटियाला की उत्तराखंडी संस्थाओं और बुद्धिजीवियों के द्वारा सामूहिक रूप से पहला “विद्या गौरव सम्मान-2024” सम्मान समारोह का आयोजन प्रभात परवाना हाल गत रविवार में किया गया। जिसमें उत्तराखंडी समाज के होनहार बच्चों जिनके वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की परीक्षा में 85% या 85% से अधिक अंक आए हैं ऐसे 30 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। Read More
दिल्ली में हो रहे G20 समिट के वेन्यू भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें AI जैसी हाई एंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। भारत पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स को AI Ancor भारत का इतिहास, लोकतांत्रिक परंपरा के साथ डिजिटल ग्रोथ से अवगत कराएगी।
ज्यादातर वर्ल्ड लीडर्स दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री विदेशी मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत जनरल वीके सिंह ने किया। इसी तरह पहली बार भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का अभिनन्दन अश्विनी चौबे ने किया।
भारत में हो रही G20 समिट पर पूरी दूनिया की निगाहें हैं, जो कि देश के लिए गौरव का पल है। समिट के पहले दिन यूरोप और मिडिल ईस्ट ने भारत के साथ मिलकर इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की डील की है। अभी इसमें 8 देश शामिल हैं। डील भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों के बीच हुई है। इस डील को चीन के दो प्रोजेक्ट्स का जवाब माना जा रहा है। इस डील में भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, यूरोपीय यूनियन, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं।
चंद्रयान तीन की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के 10वें दिन इसरो ने शनिवार को आदित्य एल वन मिशन सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 11:50 बजे पीएसएलवी सीफाइवसेवन के एक्सएल वर्जन रॉकेट के जरिए इसे लॉन्च किया गया।
रॉकेट ने 63 मिनट 16 सेकेंड के बाद आदित्य L1 को 235 x 19500 किमी दूर पृथ्वी के ऑर्बिट में छोड़ दिया। करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख किमी दूर लैगरेंज पॉइंट 1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए यहां से सूरज पर रिसर्च करना आसान रहेगा।
पटियाला| एकता नगर वेलफेयर क्लब एवं छठ पूजा समिति ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। छठ पार्क में कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण से हुई। राष्ट्रगान में शामिल होने के बाद देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच के बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अन्य कलाकारों ने भी देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई।
उत्तराखंड हिलाँस सांस्कृतिक कला मंच ने एकता नगर के छठ पूजा पार्क में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। कार्यक्रम में एकता नगर वेलफेयर और छठ पूजा पार्क समिति ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्यों ने मंच के कार्यों को सराहा और भविष्य में भी भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया।