patiala news

पहाड़ों से रुकेगा पलायन, सतपाल महाराज का एक्शन प्लान तैयार!

पटियाला स्थित बहादुरगढ़ के फोर्ट पटियाला पैलेस में आयोजित सद्भावना सम्मलेन में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विशेष तौर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ िहलाँस चैनल ने विशेष बातचीत की। उत्तराखंड से जुड़े अहम मुद्दों पर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

Patiala : गुरुद्वारा साहिब में सरोवर के पास महिला को मारी गोली

गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला सरोवर के पास शराब पी रही थी। मामला रविवार रात 10 बजे का है। घटना में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान निर्मलजीत सिंह के तौर पर हुई है जोकि पटियाला में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पास लाइसेंसी हथियार था। मामले की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण्रू शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है। घायल सेवादार सागर खतरे से बाहर है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

डोली में सवार होकर भक्तों से मिलने आईं मां काली

पटियाला।इन दिनों पटियाला जिले के खालसा नगर बी इलाके में मां काली की डोली भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भक्तजन मां का भरपूर आशीर्वाद लेकर अपनी झोलियां भर रहे हैं। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से जहां एक ओर श्रीमद्भगवत कथा करवाई जा रही है। वहीं पंडाल में भक्तजन मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उपासक सुशील बडौनी जी अपनी टीम सहित मां काली की सेवा में उपस्थित हैं। 26 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे मां काली की डोली नाभा रोड स्थित श्री नैना देवी मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद मां काली ने सेन्च्युरी इन्क्लेव सहित विभन्न स्थानों पर जाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार ने बताया कि इससे पहले 25 अप्रैल की शाम को कथा विराम के बाद मां काली ने भक्तों के बीच जाकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी ने मां का आशीर्वाद लिया। मनमोहक दृश्यों ने सभी को उत्तराखंड की यादों के झरोखों में उतरने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम 29 अप्रैल तक चलेगा।

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त भजनों पर खूब झूमे। कथा व्यास आदेश शास्त्री जी ने अपने मधुर कंठ से भागवत गीता का उच्चारण कर श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल सभा के पदाधिकारी विशेष तौर पर पहुंचकर प्रभु के चरणों में नतमस्तक हुए। इसके बाद आयोजकों की ओर से सभी गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद साहित्यकार चंद्रमोहन ढौंडियाल ने उनकी ओर से अनुवादित गढ़वलि सुंदरकांड पुस्तक पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार ने बखूबी किया। सभी भक्त प्रभु की आरती में शामिल हुए। उपासक श्री सुशील बडौनी जी मां काली की सेवा में उपस्थित रहे।