Hindi news

गुरु दर्शन से निहाल हुए भक्तजन

फोर्ट पटियाला पैलेस में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भक्तजनों ने गुरु दर्शन पाए। संत सतपाल महाराज का आगमन हुआ तो पंडाल जयकारों से गूंज उठा। भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।

Pakistan : इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा, धारा 144 लागू

पीटीआई अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद जगह-जगह हिंसा भड़क गई और पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इमरान पर ये कार्रवाई अल-कादिर ट्रस्ट मामले में हुई है। वह न्यायालय में अपने खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों में जमानत लेने गए थे। कई पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया है। गौरतलब है कि कोर्ट जाने से पहले इमरान अपनी वीडियो जारी की जिसे देख लगता है कि उन्हें पहले से मालूम था कि उनकी गिरफ्तारी होने जा रही है।

kerala : टूरिस्ट बोट पलटने से 22 की मौत, रेस्कयू जारी

मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास बोट पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। रेस्क्यू जारी है। सूत्रों की मानें तो बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। मलप्पुरम के कलेक्टर वीआर प्रेमकुमार ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। बोट में सवार 5 लोग तैरकर किनारे आ जाने से बच गए। 10 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा के कारणों का अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय लोगों की मानें तो बोट में क्षमता से ज्यादा लोगों को बिठाने की वजह से हादसा हुआ। बोट पर पर्याप्त लाइफ-जैकेट नहीं थे। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है। क्षेत्रीय फायर रेंज ऑफिसर शिजु केके ने बताया कि बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

COVID-19: कोविड के मामलों में आ रही कमी, रिकवरी दर 98.76 फीसद

नई दिल्ली। कोविड के मामलों में लगातार कमी आ रही है। ठीक होने वालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 4,44,14,599 लोगों रिकवर हो चुके हैं। शुक्रवार को 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,692 पहुंच गई। इसके तहत मृत्यु दर 1.18 फीसद जबकि रिकवरी दर 98.76 फीसद दर्ज की गई। सक्रिय मामले 27,212 से घटकर 25,178 रह गए हैं। कोरोना मामले की कुल संख्या 4,49,71,469 दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.06 प्रतिशत रह गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था ने कराई श्रीमद्भागवत कथा

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की है। 23 अप्रैल 2023 को पहले दिन भादसों रोड स्थित श्री नैना देवी मंदिर से उत्तरांचल भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समस्त महिला कीर्तन मंडलियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। रोज सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक पूजन होगा। कथा व्यास श्री आदेश शास्त्री जी अपने मधुर कंठ से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का समापन 29 अप्रैल को होगा। इस दौरान उत्तराखंड के गंगोत्री से मां राज राजेश्वरी की डोली का आगमन भी होगा। देवी मां के उपासक श्री सुशील बडौनी भी विशेष तौर पर पहुंचेंगे। 29 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार एवं प्रधान मुलायम सिंह राणा ने दी।