उत्तरांचल समाज सुधार संस्था ने कराई श्रीमद्भागवत कथा

पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की है। 23 अप्रैल 2023 को पहले दिन भादसों रोड स्थित श्री नैना देवी मंदिर से उत्तरांचल भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समस्त महिला कीर्तन मंडलियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। रोज सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक पूजन होगा। कथा व्यास श्री आदेश शास्त्री जी अपने मधुर कंठ से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का समापन 29 अप्रैल को होगा। इस दौरान उत्तराखंड के गंगोत्री से मां राज राजेश्वरी की डोली का आगमन भी होगा। देवी मां के उपासक श्री सुशील बडौनी भी विशेष तौर पर पहुंचेंगे। 29 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार एवं प्रधान मुलायम सिंह राणा ने दी।

Tags: , , ,

Comments are closed.