एक दूसरे को पत्थर मार होती मां बाराही की पूजा
उत्तराखंड में चंपावत जिले के देवीधुरा इलाके में हर साल रक्षाबंधन के दिन बग्वाल मेले का आयोजन होता है। इस मेले की खास बात है कि यहां देवी की आराधना करने के लिए भक्त एक दूसरे के साथ पत्थर का युद्ध करते हैं। जी हां सुनने में तो ये अजीब लगता है लेकिन ये कहानी नहीं उत्तराखंड की सच्चाई है। बग्वाल मेले के दौरान जय मां बाराही के जयकारों के बीच पत्थर बरसाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां बाराही मां के तेज के आगे खड़े हो कोई मां को देख नहीं सका, जिसने कोशिश की भी वो अंधा हो गया। चार राजपूत खामों से जुड़े लोग मुख्यता इस मेले में हिस्सा लेते हैं। इनमें गहरवाल, लमगड़िया, वलकिया और चम्याल खाम शामिल हैं।


