समाचार

पीयू चंडीगढ़ के पूर्व छात्र आयुष्मान खुराना 100 सबसे प्रभावशाली सूची में शामिल

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के पूर्व छात्र आयुष्मान खुराना, स्कूल ऑफ कम्युनिकेशंस स्टडीज से, पीयू को कई वैश्विक आइकॉन, लीडर्स और टाइटन्स के साथ-साथ दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की टाइम पत्रिका सूची में शामिल किया गया है। वे 5 भारतीयों में से एक हैं और इस सूची का हिस्सा बनने वाले एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी, वाइस चांसलर, प्रो. राज कुमार, ने इस उपलब्धि के लिए उनकी हार्दिक प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पंजाब विश्वविद्यालय के एक उज्ज्वल छात्र रहे हैं।

आयुर्वेद में है कोविड-19 समस्या का संपूर्ण समाधान: आचार्य मनीष

ट्राइसिटी में और यहां तक कि पूरे भारत में कोविड-19 के मामले चरम पर हैं। इस पृष्ठभूमि में, ट्राइसिटी स्थित एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक आचार्य मनीष ने यहां प्रेस क्लब, सेक्टर 27 में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कोविड युग में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आचार्य मनीष के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भावना तथा डॉ. अवीरा गौतम मौजूद थे। आचार्य मनीष चंडीगढ़ के निकट ज़ीरकपुर में संचालित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं रिसर्च सेंटर ‘शुद्धि आयुर्वेद ‘ के संस्थापक हैं, जिसके देश भर में लगभग 150 क्लीनिक हैं।

Read More

आप की मांग-बीजेपी नेता को किया जाए गिरफ्तार

हिलाँस|आर प्रमोद, चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के सचिव पर बीजेपी नेताओं द्वारा हमले की निंदा करने के बाद आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ ने नगर निगम के बाहर बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आप संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा किसी भी व्यक्ति पर हिंसा का प्रयोग करना गलत है, और सरकारी अधिकारी पर अगर सत्ताधारी पार्टी हमला करेगी अधिकारियों का मनोबल कमजोर होगा, और साथ ही साथ यह उनके आत्मसम्मान पर हमला है। अगर भाजपा को शहर की इतनी चिन्ता होती तो जिस प्रकार से मालियों से पैसे वसूले जा रहे थे तो उनके लिए लड़ते, शहर की सड़कें नहीं बनी रही है उसके लिए लड़ते, बिजली प्राइवेट होने वाली है उसके लिए लड़ते, नगर निगम का खजाना खाली पड़ा है और इन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने अहंकार की पड़ी है। Read More

कृषि अध्यादेशों के विरोध में सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस: सैकड़ों ट्रैक्टरों पर हजारो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हिलाँस|आर प्रमोद, चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा कृषि अध्यादेश पास किए जाने के विरोध में बुधवार को हरियाणा युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे। युवा कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर पानीपत से दिल्ली कूच किया। पुलिस ने पानीपत से रवाना हुए युवा कांग्रेसियों को समालखा पुल पर रोक लिया। कांग्रेसियों ने बैरीकेड तोडक़र आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
Read More

हिलांस सांस्कृतिक कलां मंच के अभिनेता एवं भूतपूर्व उपनिर्देशक हिकमत सिंह बमुंडी हुए ब्रह्मलीन

हिलाँस|आर प्रमोद, पटियाला: उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कलां मंच (रजि.) के पूर्व अभिनेता हिकमत सिंह बमुंडी जी का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़, जोधपुर, पंजाब में कई स्टेज शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी कुछ प्रस्तुतियां आज भी उत्तराखंडी संस्कृतिक प्रेमियों के दिल में जीवंत हैं। ऐसे महान कलाकार का जाना मंच के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जो शायद ही कभी पूरी हो। मंच में करीब 10 साल तक उन्होंने समाज और संस्कृतिक के प्रचार-प्रसार के लिए अथक प्रयास किए। उनकी जीवनी हमें जीवन के कई पड़ावों पर प्रेरित करती रहेगी। जितना वह संस्कृति प्रेमी थे उतने ही वह गूड़ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के मालिक भी थे। अपने गुरु के प्रति उनका अड़िग विश्वास गुरु-शिष्य की एक मिसाल है। अपने अंतिम समय में भी उन्होंने अपनी आत्मिक शक्ति को कमजोर नहीं होने थे। अपने गुरु के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह निश्चित ही कहा जा सकता है कि अपने नश्वर शरीर को त्यागने के बाद वह परम सत्ता में लीन होकर खुद परमसत्ता हो गए हैं। उनकी कर्म और शुद्ध भावनाएं सदा हमारी प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।

परंपरा और प्रकृति का प्रतीक “फूलदेई” त्यौहार आज (14 मार्च) से शुरू

देवभूमि उत्तराखंड की परंपरा और प्रकृति को संजोए उत्तराखंड का का पारंपरिक त्यौहार 14 मार्च यानि कि आज से शुरू हो चुका है और यह 8 दिनों तक चलेगा। यह त्यौहार उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। फूलदेई उत्तराखंडी परम्परा और प्रकृति से जुड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक-पारंपरिक त्यौहार है, जो चैत्र संक्रांति -चैत्र माह के पहले दिन से शुरू होकर अष्टमी (आठ दिन) तक चलता है। इसे गढ्वाल मे घोघा कहा जाता है। पहाड के लोगों का जीवन प्रकृति पर बहुत निर्भर होता है, इसलिये इनके त्यौहार किसी न किसी रुप में प्रकृति से जुड़े होते हैं। प्रकृति ने जो उपहार उन्हें दिया है, उसे वरदान के रूप मे स्वीकर करते है और उसके प्रति आभार वे अपने लोक त्यौहारों के माध्यम से प्रकट करते है। यह त्यौहार बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक है, चारो और रंग बिरंगे फूल खिल जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बसंत के आगमन पर बुरांस और गांव आडू, खुबानी के गुलाबी-सफेद रंगो से सराबोर हो जाते हैं।
Read More

पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की….गीत में पुष्पा छोरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीना रावत का निधन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र राणा के हिट गीत ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की….’ में पुष्पा छोरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीना रावत को निधन हो गया है। उत्तराखंड के तमाम कलाकारों ने इस पर शोक जताया है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी की बात करें तो अभिनेत्री रीना रावत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और ह्रदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। उत्तराखंड फिल्म जगत ने इसे बेहद दु:खद करार दिया। रीना रावत ने फ्योंली ज्वान ह्वे गे जैसी कई गढ़वाली एल्बम में काम किया।

हिलांस सांस्हकृतिक कला मंच, पटियाला के चुनाव सम्पन्न: हरी सिंह भंडारी चेयरमैन और दिनेश चौहान बने प्रधान

एकता नगर में उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच, पटियाला की मीटिंग प्रधान हरीसिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंच के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अप्रैल 2020 में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया। इसके बाद मंच के चुनाव भी संपन्न हुए। इस बार कार्यकारिणी में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। चुनाव के तहत हरी सिंह भंडारी को चेयरमैन, दिनेश सिंह चौहान को प्रधान, गिरीश चंद्र को उपप्रधान, माधोसिंह बिष्ट को महासचिव, वीरसिंह सेनवाल को सचिव, गोबिन्द सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह राणा को उपकोषाध्यक्ष, आरती बिष्ट को निर्देशक, विनीता चौहान को उपनिर्देशक, विनोद रावत को संगीत निर्देशक, लीलाधर पांडे और राहुल रावत को प्रचार सचिव, गरीब सिंह रावत को लोकसंपर्क सचिव, प्रमोद रावत को मीडिया प्रभारी, प्रदीप कठैत को निरीक्षक और धीरज सिंह रावत को सलाहकार चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में तुलसी मनराल, ममता देवी, लक्षमी रावत, बच्चन सिंह रावत को शामिल किया गया।
-आर प्रमोद, पटियाला।

रविवार 8 दिसंबर को हिलांस मंच ने खरड़ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच, पटियाला की टीम ने खरड़ में आयोजित कार्यक्रम गढ़ोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। यह कार्यक्रम गढ़वाल सभा, खरड़ की ओर से रविवार 8 दिसंबर 2019 को आयोजित करवाया गया। इस मौके पर मंच के निर्देशक धीरज सिंह रावत, महासचिव माधव सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोबिंद सिंह रावत, उपनिर्देशक दिनेश चौहान, कोरियोग्राफर आरती बिष्ट, गायक विनीता चौहान, तबला वादक विनोद रावत और टीम के कलाकार मौजूद रहे। गौरतलब है कि कार्यक्रम को खरड़ के लोगों ने काफी सराहा। गढ़वाल सभा खरड़ की ओर से पूरी टीम को सम्मानित भी किया गया।

Read More

टेक्नोलॉजी: नए गैजेट्स जो जीवन को कर दें आसान

यदि आप बिना िकसी टेंशन के अपने रोजाना के काम बड़ी आसानी और बिना झंझट के पूरा करने के इच्छुक हैं तो आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एमेजिंग गैजेट्‌स के बारे में, जिन्हें आप हर हाल में हासिल करना चाहेंगे। आई जानें इन दिल छू लेने वाले गैजेट्स के बारे में…

रिमार्केबल: पढ़ने के लिए रीडिंग बुक, लिखने के लिए नोटबुक, स्कैच बनाने के लिए स्कैच पेपर को बाहर निकालें और इसकी जगह रिमार्केबल को अपनाएं, क्योंकि इसमें यह सब सुविधाएं उपलब्ध हैं। रिमार्केबल में कैनवास डिस्पले है, किसी बढ़िया क्वालिटी के पेपर की तरह आप इस पर लिख सकते हैं। इसके पेन के साथ जब आप लिखेंगे तो आपको किसी नोटबुक में लिखने जैसा ही फील आएगा। जिस भी तरह के पेपर टैंपलेंट पर आपको लिखना है बस आप उसे चूज करें और वैसा ही टैंपलेंट आपके सामने लिखने के लिए हाजिर हो जाएगा। रिमार्केबल अपने पास रख लेंगे तो आपको अपने साथ भारी भरकम नोटबुक रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी और न ही नोटबुक को घर जाकर बार-बार बदलने का झंझट रहेगा। इसमें किसी स्कैच की तरह ही आप अपने पैन से स्कैच बना सकते हैं और बढ़िया राइटिंग के साथ लिख सकते हैं। आपके स्कैच और नोट्स सभी को रिमार्केबल संभालकर रख सकता है। इसे आप अपने कंप्यूटर के साथ अटैच भी कर सकते हैं।
Read More