पटियाला|आजादी के अमृतोत्सव पर पौड़ी गढ़वाल सभा पटियाला ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सभा के सेवानिवृत्त गणमान्यों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय ध्वज सभा के बायोवृद्ध सदस्य श्री रघुवीर सिंह बिष्ट ने तिरंगा फहराया। राष्ट्र गान के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिहारीलाल जलन्धरी जबकि विशेष अतिथि श्री पीतांबर बडोनी, वेद प्रकाश बडोला और श्री लक्ष्मण सिंह रावत रहे।
पौड़ी गढ़वाल सभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों ने सांस्कृतिक एंव रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि डॉ. जालंधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखारने के अवसर प्राप्त होते हैं। इस तरह के आयोजन हर वर्ष होने चाहिए।
उन्होंने प्रवास में निवास करने वाले उतराखण्डी समाज को अपनी मातृभूमि और मातृभाषा की याद दिलाते कहा कि सभी को अपने गांव में पैतृक मकानों को सुरक्षित रखने के लिए काम करना चाहिए। कम से कम साल में दो बार बच्चों का परिचय उस धरती से जरुर कराएं, जहां से आपकी जड़ें मजबूत हुईं।
सभा के अध्यक्ष बीरेंद्र पटवाल ने मेघावी बच्चों की सफलता में माता-पिता की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। सभा के संरक्षक रमेश ध्यानी ने लोगों से गढ़वाली बोलने की अपील की। उन्होंने डॉ. बिहारीलाल जालंधरी के अपणि बोलि अपणि भाषा के राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान की सराहना कर भविष्य में सहयोग देने का वादा किया।
इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी महासचिव वीरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष रणबीर सिंह रावत, धर्मपाल, चंद्र मोहन ढ़ौंडियाल, दयाल सिंह रावत, सुल्तान सिंह राणा, विश्वेश्वर प्रसाद सती, महिपाल चौहान, मनबर सिंह नेगी, घमंड सिंह चौहान, हरिदत्त ढ़ौंडियाल, राजेश ध्यानी, नरेंद्र बुड़ाकोटी, दलबीर सिंह बिष्ट और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
देहरादन| स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रद्द करेगा या नहीं यह पुलिस की रिपोर्ट से तय होगा। आयोग की ओर से 13 विभागों के 916 पदों पर 04 एवं 05 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। चयनित युवाओं के प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन भी हो चुका था। लेकिन ज्वाइनिंग मिल पाती इससे पहले पेपर लीक मामले का खुलासा हो गया।
आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी के अनुसार उनके कार्यकाल में परीक्षा रद्द करने का फैसला नहीं लिया गया था। अब एसटीएफ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि आयोजग आगे क्या फैसला लेता है। इस मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। सभी व्यवस्थाएं देखने और समझने के बाद ही परीक्षा को लेकर किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा।
ब्लूटूथ से हुआ था पेपर लीक आउट, 07 केंद्रों पर रोकी गई थी परीक्षा
वन विभाग में भर्ती की परीक्षा 2017 में आयोजित की गई थी। इसमें हरिद्वार के सात केंद्रों पर ब्लूटूथ के जरिए पेपर लीक आउट होने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में 47 युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और केवल इन्हीं सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।
ऋषिकेश । रोमांच के शौकीनों के लिए 01 सितंबर से राफ्टिंग और कैंपिंग फिर से शुरू की जा रही है। हेंवघाटी, तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में संचालित कैंप फिर से चल सकेंगे। गंगा का जलस्तर बढ़ा तो 30 जून के बाद राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया गया था। जुलाई और अगस्त महीने में बरसात की वजह से पर्यटक पानी के रोमांचक खेलों और नदी किनारे लगे कैंपों से दूरी बना लेते हैं।
देहरादनू। 06 मई 2022 से केदारनाथ धाम यात्रा का शुभारंभ हुआ। सिर्फ छह दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। अब केवल स्वतंत्रमता दिवस पर 9635 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर केदारनाथ यात्रा के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।
इस यात्राकाल में केदार धाम के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10,080,83 पहुंच चुका है। ये अपने आप में एक नया रिकाॅर्ड है। पहले साल 2019 में 10,00021 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे।
यात्रा की शुरुआत के 26 दिन में ही 04 लाख से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। जुलाई से 15 अगस्त तक डेढ़ महीने में ही धाम में 1,76,483 श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या की वजह से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए पहले से ज्यादा रोजगार के साधन प्राप्त हुए।
मॉनसून के बाद फिर आ सकती है यात्रा में तेजी
केदारधाम यात्रा के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि माॅनसून के बाद यात्रा में फिर तेजी आ सकती है। चारधामों में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर नौ स्थानों पर हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू की है।

पटियाला| तर्कशील सभागार में उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे देशभक्ति और संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि उत्तराखंड के भाषाविद डॉ. बिहारीलाल जालंधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद श्री ठारू राम, अतिथि श्री जसवीर सिंह व हरीचंद बंसल ने स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी श्री प्रवीन लंगवाल ने रिबन काटकर तथा डॉ. बिहारीलाल जालंधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्हे उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। डॉ. जालंधरी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते कहा कि हमें अपने पैतृक गांव से जुड़कर रहना चाहिए। नहीं तो 2026 में होने वाले भू पैमाइश के अनुसार जिसका मकान और जमीन बंजर हो चुके होंगे, उन्हें सरकार अपने कब्जे में कर लेगी। तब प्रवास में स्थाई रूप से रहने वाले उतराखण्डी अपनी पैतृक जमीन से बेदखल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घर दोस्तों रिश्तेदारों के साथ अपनी बोली भाषा में बात करनी चाहिए। छोटे-छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बीच में सभी समितियों के अध्यक्षों ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में पटियाला में उत्तराखंड समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें पौड़ी गढ़वाल सभा के प्रधान श्री बीरेन्द्र पटवाल, उत्तरांचल सभा के अध्यक्ष
श्री जोत सिंह भंडारी, राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा पटियाला के अध्यक्ष श्री अशोक नेगी, जन कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज बिष्ट, यू.के. फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष श्री प्रदीप कठैत, एकता नगर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विजय सकलानी, परमार्थ कार्य सेवा समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह जीना, खालसा नगर कीर्तन मंडली की अध्यक्षा श्रीमती भाना देवी के साथ सभी समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
मंच संचालन माधौ सिंह बिष्ट व कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती बिनीता चौहान ने किया। उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच के पदाधिकारियों में संयोजक माधो सिंह बिष्ट, चेयरमैन धीरज सिंह रावत, प्रधान हरी सिंह भंडारी, महासचिव बीर सिंह सेनवाल व दिनेश चौहान, जगदीश प्रसाद, गिरीश चंद्र, गरीब सिंह, विरेन्द्र सिंह, नन्दी शाही, कविता मेहरा, पूजा रावत, शीतल तड़ियाल, ममता देवी एवं बच्चों के अविभावक उपस्थित हुए।
पटियाला | उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच की ओर से प्रधान दिनेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान 15 वॉलंटियर्स ने रक्तदान किया। रक्तदानियों में धीरेन्द्र सिंह राणा, अर्जुन कुमार, लखविंदर सिंह, राम सिंह, सुनील प्रधान, पूरन पांडे, गौरव रावत, रवीन्द्र सिंह, भूपेंद्र वैदोला, संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, मनोज कुमार, फरमान सिंह, रमेश कुमार शामिल रहे।
इस मौके पर चैयरमैन हरी सिंह भंडारी, मुख्य सलाहकार धीरज सिंह रावत, प्रधान दिनेश सिंह चौहान, उप प्रधान गिरीश चंद्र, सचिव वीर सिंह सेनवाल, कोषाध्यक्ष गोबिंद सिंह रावत, उपकोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा, उपनिर्देशक विनीता चौहान, मीडिया प्रभारी प्रमोद रावत, निरीक्षक प्रदीप कठैत एवं कार्यकारिणी सदस्य तुलसी मनराल, ममता देवी, लक्ष्मी रावत, बच्चन सिंह रावत, सौरभ पपनोई, दीपक देवली, जगदीश प्रसाद, कविता मेहरा, पूजा रावत, नन्दी शाही, सरोज बिष्ट, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।
रक्तदान कैंप से पहले मंच के चेयरमैन हरी सिंह भंडारी ने संबोधित करते हुए रक्तदान काे महादान बताया। उन्होंने कहा कि हर किसी को इस नेक काम में आगे आना चाहिए। मंच के मुख्य सलाहकार धीरज सिंह रावत ने बताया कि रक्तदान करने से हमें स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। कौषाध्यक्ष गोबिंद सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि एक व्यक्ति एक बार में केवल एक यूनिट रक्तदान करता है इसलिए किसी भी तरह का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहाकि हम तीन महीने बाद रक्तदान दोबारा कर सकते हैं। इस दौरान उपनिर्देशक विनीता चौहान ने सभी को संबोधित करते कहा कि हमें बढ़ चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि हर जरुरतमंद इंसान की इलाज के दौरान मदद हो सके। अंत में मंच के प्रधान दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि हमारा एक रक्तदान किसी जरुरतमंद की जान बचा सकता है। इस लिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। प्रधान दिनेश सिंह चौहान ने मंच के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और मेंबरों का आभार जताया।
उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आयोजित इस रक्तदान कैंप में मंच की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी मेंबर्स ने पूर्ण योगदान दिया। राजिंद्रा अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने मंच के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। काय्रक्रम के अंत में रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र आबंटित किए गए। कैंप को सफल बनाने में मेहनत करने वाले माहनुभवों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड हिलांस सांसकृतिक कला मंच की बैठक प्रधान दिनेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंच के अगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंच के मुख्य सलाहकार धीरज सिंह रावत ने मंच के भविष्य को लेकर चिंतन किया। चेयरमैन हरी सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष गोबिंद सिंह रावत ने सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधान गिरीशचंद, उप निर्देशक विनीता चौहान ने बताया कि तुलसी मनराल, बबीता रावत, अनित भट्ट, रितु शर्मा, जमुना पुरोहित, नंदी शही, पूजा रावत, कविता मेहरा, पुष्पा गोस्वामी, दीपक सिंह देवली, विक्रम रावत ने मंच की सदस्यता हासिल की।
एकता नगर में हुई मीटिंग के दौरान प्रधान दिनेश चौहान ने सभी नए सदस्यों और पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया और कहा कि हम हमेशा अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए तत्पर रहेंगे। चैयरमैन हरि सिंह भडारी ने कहा कि अब हमें टीम में रहकर हर वो काम करने हैं जिससे उत्तराखंड की संस्कृतिक और ऊंचाईयों को छू सके। मंच के कोषाध्यक्ष गोबिंद सिंह रावत ने कहा कि हमने मंच में कई साल काम किया है और भी करते रहेंगे। क्योंकि आज हम यदि समाज में कोई मुकाम रखते हैं तो केवल अपनी संस्कृति की वजह से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने सभी से मंच के हर कार्य में अधिक से अधिक हिस्सा लेने का सभी से आग्रह किया।
देहरादून | उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शपथ ले ली है। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की कैबिनेट में 8 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के सामने शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।
मंत्रिमंडल से इन्हें किया बाहर
विधायक विशन सिंह चुफाल और विधायक बंशीधर भगत को मंत्रीमंडल से बाहर कर दिया गया है जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री पद नहीं दिया गया।
हिलाँस|आर प्रमोद, चंडीगढ़: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है, ताकि कार्डियोवैस्कुलर डिसीज (सीवीडी) और उनकी रोकथाम पर जागरूकता उत्पन्न की जा सके। वर्ल्ड हार्ट डे दुनियाभर के लोगों को याद दिलाता है कि वे अपने और अपने परिवार के लिये लाइफस्टाइल से संबंधित विकल्पों का मूल्यांकन करना शुरू करें और इस रोग से अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिये कठोर कदम उठाने की जरूरत को पहचानें। हृदय को स्वस्थ रखने वाली जीवनशैली के महत्व के बारे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि कार्डियोवैस्कुलर डिसीज भारत के परिवारों में आम होती जा रही हैं। लाइफस्टाइल और आहार में छोटे, लेकिन प्रभावी बदलाव कर हम खुद को और अपने परिवार को सीवीडी से बचाने के लिये सार्थक प्रयास कर सकते हैं। और इसके सबसे आसान तरीकों में से एक है अपनी डाइट में बादाम जैसे हेल्दी फूड्स शामिल करना। बादाम 14 मौलिक पोषक-तत्वों का स्रोत होते हैं, जैसे विटामिन ‘ई’, मैग्नीशियम, प्रोटीन, रिबोफ्लेविन, जिंक, आदि। ‘ फिटनेस और सेलीब्रिटी इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला के अनुसार, ”सही वजन बनाये रखकर आप डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम कर सकते हैं – इन सभी का कार्डियोवैस्कुलर डिसीज से सम्बंध है। Read More
हिलाँस|आर प्रमोद, चंडीगढ़: न्युवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड, निर्माण सामग्री बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने आज एक आभासी प्रक्षेपण कार्यक्रम के माध्यम से -आर्टिस्ट सिग्नेचर कलेक्शन- को प्रस्तुत किया। यह गौरी खान डिज़ाइंस और इंटरनेशनल डिज़ाइंस के साथ कॉन्क्रीट डिजाइंस के लिए न्युवोको का पहला सहयोग है। आर्टिस्ट सिग्नेचर कलेक्शन एक -स्वामित्व हस्ताक्षर संग्रह- है जो विशेष रूप से न्युवोको के ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और सीमित संस्करण में उपलब्ध है। श्री प्रशांत झा, चीफ रेडी-मिक्स बिजऩेस, न्युवोको ने कहा कि गौरी खान डिज़ाइंस और इंटरनेशनल डिज़ाइंस के सहयोग से आर्टिस्ट सिग्नेचर कलेक्शन अपनी तरह की पहली कलेक्शन है, जहां एक सेलेब्रिटी डिज़ाइनर ने न्युवोको के साथ मिलकर अपना आधुनिक डिज़ाइंस को प्रस्तुत किया है जो कि समय के प्रभावों से मुक्त हैं और अनुकूलनीय डिजाइन प्रस्तुत करता है। आर्टिस्ट सिग्नेचर कलेक्शन पूरे भारत में उपलब्ध है और हमारे पहले बीस ग्राहकों के लिए एक विशेष लॉन्च ऑफर प्रस्तुत करता है। इस लॉन्च के साथ, न्युवोको एक सुंदर, स्मार्ट और टिकाऊ नई दुनिया को आकार देने में मानकों को बढ़ा रहा है।