समाचार

उतराखण्ड की प्रतिनिधि भाषा पर पटियाला में हुई आम बैठक

पटियाला। दिनांक 7/4/23 को गढ़वाल सभा भवन में उतराखण्ड की बोलियों पर आधारित एक प्रतिनिधि भाषा पर पटियाला में उतराखण्ड समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संयोजन उतराखण्डी भाषा प्रसार समिति के पंजाब प्रदेश संयोजक उत्तम सिंह बागड़ी की ओर से किया गया। इस बैठक में दिल्ली से समिति के अध्यक्ष व भाषाविद साहित्यकार डॉ. बिहारीलाल जलन्धरी, पंचकुला से सदस्य सचिव भारत सिंह नेगी तथा दिल्ली से सदस्य चंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। Read More

अपणि बोलि अपणि भाषा जागरुकता कार्यक्रम 7 अप्रैल को

पटियाला। उत्तराखण्डी भाषा प्रसार समिति की ओर से अपणि बोलि अपणि भाषा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सदस्य सचिव भारत सिंह नेगी, पंजाब संयोजक उत्तम सिंह बागड़ी ने बताया कि शुक्रवार 7 अप्रैल 2023 सुुबह 11 बजे से गढ़वाल भवन विर्क कॉलोनी पटियाला में अध्यक्ष डॉ. बिहारीलाल जलंधरी की योग्काय अुगवाई में कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं को समय पर पहुंचने की अपील की।
कार्यक्रम में गढवाल सभा (रजि.) पटियाला के प्रधान भगवति प्रसाद डंगवाल एवं महासचिव विक्रम सिंह पुण्डीर, संरक्षक शूरवीर सिंह पंवार, कुमांऊ सभा (रजि.) पटियाला के प्रधान मोहन शर्मा एवं महासचिव भुवन चन्द मदु, पोड़ी गढ़वाल सभा (रजि.) पटियाला के प्रधान विरेन्द्र पाटवाल एवं महासचिव वीरेंद्र चौहान, संरक्षक रमेश ध्यानी, उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि.) पटियाला के प्रधान मुलायम सिंह, महासचिव आशा सिंह रावत, मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह, हिलाँस साँस्कृतिक कला मंच (रजि.) पटियाला के प्रधान हरी सिंह भण्डारी, महासचिव बीर सिंह सेनवाल, संरक्षक धीरज सिंह रावत, उतराखण्ड सभा (रजि.) पटियाला के प्रधान जोध सिंह भण्डारी एवं महासचिव भगत सिंह भण्डारी, उतरांचली भ्रात्री समिति (रजि.) आर्दश काॅलोनी के प्रधान रविन्द्र रावत, महासचिव जय शंकर नौटियाल, उतरांचली कल्चर एवं वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) पटियाला के प्रधान रमेश भण्डारी, महासचिव रजिन्द्र पंवार, जन जागरण समिति (रजि.) विकास नगर के प्रधान कुवर सिंह रावत एवं महासचिव सुन्दर सिंह रावत, देव भुमि युवा शक्ति वेलफेयर कल्ब (रजि.) पटियाला के प्रधान आरएस रावत, महासचिव ग्रीस शर्मा, गढमाऊ एकता सेवा समिति (रजि.) पटियाला के प्रधान विजय सकलानी, महासचिव मेहरबान सिंह रावत, उतराखण्ड एकजुट एकमुठ के प्रधान दलवीर सिंह पंवार एवं महासचिव राजिन्द्र सिंह पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता शशी पालीवाल, यश पंवार, सरोज बिष्ट पंचायत सदस्य, कमला गोस्वामी पंचायत मेंबर, प्रधान बसंती देवी मौजूद रहेंगीं।

24वां स्थापना दिवस समारोह : सबसे म्यारा मोती ढांगा… गीत पर झूमा उत्तराखंडी समाज

पटियाला। ‘पहाड़ की याद’ कार्यक्रम में उत्तराखंडी समाज गढ़वाली गीतों पर खूब झूमा। सुप्रसिद्ध लोक गायिका सरिता बैनोला एवं गायक राकेश शाह ने पूराने लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सबसे म्यारा मोती ढांगा…गीत ने तो गांव से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया। कोविड की वजह से काफी समय बाद पटियाला में उत्तराखंडी सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की झलक देखने को मिली।
हिलाँस साँस्कृतिक कला मंच ने अपने 24वें स्थापना दिवस पर एलपीडब्ल्यू ऑडिटोरियम में 2 अप्रंल 2023, दिन रविवार को गारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पहाड़ की याद’ का आयोजन किया। मुख्यातिथि महारानी परनीत कौर सांसद पटियाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनका साथ पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्‌टू, भाजपा के शहरी प्रधान केके मल्होत्रा, वेल्फेयर बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन ऊधम सिंह कंबोज ने भी दिया। इसके बाद गायिका सरिता बैनोला और कलाकारों ने गणेश वंदना से प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू किया। एक के बाद एक आकर्षक झलकियों ने दर्शकों को मन मोह लिया। Read More

“पहाड़ की याद” में पीएलडब्ल्यू ऑडिटोरियम में झूमेगा उत्तराखंडी समाज

पटियाला। हिलाँस साँस्कृतिक कला मंच अपना 24वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रविवार, 2 अप्रैल 2023 को पीएलडब्ल्यू ऑडिटोरियम में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भव्य रंगारंग एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम ‘पहाड़ की याद’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंच के संरक्षक धीरज सिंह रावत ने कार्यकारिणी की मीटिंग के बाद दी। मीटिंग में सभी कार्यकारिणी सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गईं। कार्यक्रम की सभी तैयारियों का जायजा लिया गया। संरक्षक ने बताया कि समारोह की मुख्यातिथि सांसद महारानी परनीत कौर होंगीं। इस दौरान उत्तराखंडी लोक गाियका सरिता बैनोला और टीम विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

मंच की ओर से विशेष सहयोगियों को किया जाएगा सम्मानित
प्रधान हरी सिंह भंडारी ने बताया कि समारोह के दौरान उन सभी विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मंच के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हर भरसक प्रयास किए। मंच जहां उनका सम्मान करेगा वहीं समस्त कार्यकारिणी की ओर से आभार व्यक्त करेगा।

‘गढ़वलि सुदंरकाण्ड’ का किया जाएगा विमोचन
वरिष्काठ सलाहकार जगदीश प्रसाद एवं मुख्सय लाहकार दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान साहित्याकार चंद्रमोहन ढ़ौंडियाल की ओर से गढ़वाली में अनुवादित ‘गढ़वलि सुंदरकांड’ पुस्तक का मंच की ओर से विमोचन किया जाएगा। ऐसा पटियाला में पहली बार होने जा रहा है। चंद्रमोहन ढ़ौंडियाल ने इस पर कहा कि उन्हें अपनी बोली/भाषा की सेवा करने का मौका मिला है। मेरे लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि श्रीरामचरित मानस के पांचवें अध्याय ‘सुंदरकाण्ड’ का अनुवाद श्रीराम के आशीर्वाद से कर पाया।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलकियां रहेंगीं आकर्षण
मंच की निर्देश विनीता चौहान ने बताया कि रविवार 2 अप्रैल 2023 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंडी संस्कृति की झलकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। इस मौके पर उपप्रधान गरीब सिंह रावत, महासचिव वीर सिंह सेनवाल, सचिव प्रदीप सिंह कठैत, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, उप कोषाध्यक्ष गिरीश चंद मौजूद रहे।

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने जारी किए आदेश

कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड में बुधवार को कोटद्वार की न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडे की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। उन्होंने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट कराए जाने की अनुमति प्रदान की है। ऐसे में अब कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीते 9 दिसंबर को हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने मामले के आरोपी पुलकित आर्य, सौरव भास्कर और अंकित के नारको एवं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पहले तो तीनों आरोपियों ने टेस्ट करवाने के लिए हामी भर दी थी लेकिन इसके बाद उनका रवैया लगातार ढिलमुल चल रहा था । 11 जनवरी को अदालत ने आदेश जारी किया कि पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट करवाया जाएगा।

वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी सौरभ भास्कर और अंकित ने टेस्ट करने के लिए मना कर दिया है। आरोपी पुलकित आर्य ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि उससे यह भी सवाल पूछे जाए कि अंकिता के अपने परिजनों और दोस्त पुष्पदीप के साथ कैसे संबंध थे। अदालत के फैसले के बाद अब पता चल सकेगा कि रिसोर्ट में कौन वीआईपी आने वाला था व अंकिता की हत्या किसने की।

वनडे सीरीज : 7 साल बाद बांग्लादेश में खेलेगा भारत

टीम इंडिया। फोटो सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 4 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। इंडिया 7 साल बाद बांग्लादेश में खेलेगा। उस समय टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। साल 2015 में बांग्लादेश का दौरा भारतीय टीम के लिए यादगार नहीं था। बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया था। उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

ये खिलाड़ी हैं टीम में शामिल
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

कम लंबाई ने रोकी लैंसडौन और रुद्रप्रयाग के युवाओं की अग्निवीर बनने की राह

देहरादून | अग्निपथ सेना भर्ती योजना के तहत कोटद्वार में आयोजित रैली में लैंसडौन और रुद्रप्रयाग के युवा बुलंद हौसलों के साथ पहुंचे। कम लंबाई की वजह से कई युवाओं का अग्निवीर बनने का सपना चूर-चूर हो गया। भर्ती रैली के चौथे दिन रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले की तीन तहसीलों के 5122 युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया। 5928 युवाओं ने पंजीकरण कराया जबकि 806 युवा नहीं पहुंचे।

सात किमी पैदल चले डीएम, गांव ढौरपाली का लिया जायजा

देहरादून | जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार ने सात किलोमीटर पैदल चलकर गांव ढौरपाली का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, विधायक रेनू बिष्ट और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर अतिवृष्टि से हुए जान-माल के नुकसान का आंकलन किया।
टीम ने मराल तल्ली, बिनक, ढौरपाली व अन्य क्षेत्रों का दौरा भी किया। मृतक महिला के परिजनों से डीएम ने मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम प्रमोद कुमार को प्रभावित परिवार को आपदा मोचन निधि से तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भोजन, पशुओं के लिए चारा और गांवों में आवश्यक सामग्री तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को आदेश दिए कि जल्द से जल्द प्रभावित कृषि भूमि की रिपोर्ट बनाने को कहा। ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों टूटी सड़कों को बहाल करने और वैकल्पिक रास्ते बनाने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, बीडीओ दृष्टि आनंद, ग्राम प्रधान अनीता देवी ने प्रभावितों का हाल जाना।

Cloudburst: सीएम धामी ने जेसीबी से लिया नुकसान का जायजा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव एवं संपर्क बहाल करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर सेना की मदद लेने की बात कही। टूट चुके संपर्क मार्गों के जगह वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने थानो, कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार एवं टिहरी के जिलाधिकारी डॉ.सौरभ गहरवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावितों के लिए आवश्यक सामग्री एवं भोजन व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
सीएम ने थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। सीएम ने जेसीबी से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सचिवालय में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में आपदा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन के साथ ही आपदा से जुड़े अन्य उच्चाधिकारियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा की।

टिहरी एवं उत्तरकाशी के कई गांवों को जोड़ता लंबगांव-बिजपुर-घनसाली राज्य मार्ग बंद

नई टिहरी| टिहरी एवं उत्तरकाशी के कई गांवों को जोड़ता लंबगांव-बिजपुर-घनसाली राज्य मार्ग एक महीने से बंद पड़ा है। इससे कई ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के लिए ग्रामीण लंबे रास्तों से होकर आवागमन करने के लिए मजबूर है। वाहन केमुंडाखाल-चमियाला के रास्ते घनसाली पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। उत्तरकाशी जिले के गाजणा पट्टी, भटवाड़ी आदि क्षेत्र मार्ग बंद होने से पूरी तरह प्रभावित हैं। लंबगांव क्षेत्र का प्रमुख मोटर मार्ग लंबगांव-बिपुर-पनियाला भी बाधित है।
इसी तरह टिहरी जिले में प्रतापनगर की भदूरा पट्टी सहित चमियाला क्षेत्र पहाड़ दरकने, जमीन धंसने से प्रभावित हो गए हैं। वाहनों के लिए मार्ग खोलने में अभी और समय लग सकता है।