श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से खालसा नगर बी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त भजनों पर खूब झूमे। कथा व्यास आदेश शास्त्री जी ने अपने मधुर कंठ से भागवत गीता का उच्चारण कर श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल सभा के पदाधिकारी विशेष तौर पर पहुंचकर प्रभु के चरणों में नतमस्तक हुए। इसके बाद आयोजकों की ओर से सभी गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद साहित्यकार चंद्रमोहन ढौंडियाल ने उनकी ओर से अनुवादित गढ़वलि सुंदरकांड पुस्तक पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन मुख्य सलाहकार उपनयन सिंह पंवार ने बखूबी किया। सभी भक्त प्रभु की आरती में शामिल हुए। उपासक श्री सुशील बडौनी जी मां काली की सेवा में उपस्थित रहे।



पटियाला। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से उत्तरांचल भवन, खालसा नगर-बी, भादसों रोड पटियाला में श्री मद्भागवत् कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 23 अप्रैल 2023 से 29 अप्रैल 2023 तक चलेगा। पहले दिन सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा की जाएगी जबकि सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रतिदिन पूजन होगा। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रतिदिन श्रद्धेय श्री आदेश शास्त्री जी कथा करेंगे। शनिवार, 29 अप्रैल 2023 को सुबह पूजन हवन के बाद 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कथा की जाएगी। अंत में सभी भक्तों के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा प्रारंभ होगा।