G20 summit

भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट देश बनाएंगे इकोनॉमिक कॉरिडोर

भारत में हो रही G20 समिट पर पूरी दूनिया की निगाहें हैं, जो कि देश के लिए गौरव का पल है। समिट के पहले दिन यूरोप और मिडिल ईस्ट ने भारत के साथ मिलकर इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की डील की है। अभी इसमें 8 देश शामिल हैं। डील भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों के बीच हुई है। इस डील को चीन के दो प्रोजेक्ट्स का जवाब माना जा रहा है। इस डील में भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, यूरोपीय यूनियन, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं।