हिलांस सांस्कृतिक कलां मंच के अभिनेता एवं भूतपूर्व उपनिर्देशक हिकमत सिंह बमुंडी हुए ब्रह्मलीन

हिलाँस|आर प्रमोद, पटियाला: उत्तराखंड हिलांस सांस्कृतिक कलां मंच (रजि.) के पूर्व अभिनेता हिकमत सिंह बमुंडी जी का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़, जोधपुर, पंजाब में कई स्टेज शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी कुछ प्रस्तुतियां आज भी उत्तराखंडी संस्कृतिक प्रेमियों के दिल में जीवंत हैं। ऐसे महान कलाकार का जाना मंच के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जो शायद ही कभी पूरी हो। मंच में करीब 10 साल तक उन्होंने समाज और संस्कृतिक के प्रचार-प्रसार के लिए अथक प्रयास किए। उनकी जीवनी हमें जीवन के कई पड़ावों पर प्रेरित करती रहेगी। जितना वह संस्कृति प्रेमी थे उतने ही वह गूड़ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के मालिक भी थे। अपने गुरु के प्रति उनका अड़िग विश्वास गुरु-शिष्य की एक मिसाल है। अपने अंतिम समय में भी उन्होंने अपनी आत्मिक शक्ति को कमजोर नहीं होने थे। अपने गुरु के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह निश्चित ही कहा जा सकता है कि अपने नश्वर शरीर को त्यागने के बाद वह परम सत्ता में लीन होकर खुद परमसत्ता हो गए हैं। उनकी कर्म और शुद्ध भावनाएं सदा हमारी प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।

Comments are closed.